'देव डी', 'गली ब्वॉय' और 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री कल्कि कोचलिन और मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप का मई 2015 में तलाक हो गया था। लेकिन तलाक के 4 साल बाद भी दोनों के बीच कोई खटास नजर नहीं आ रहा है। दोनों जब भी साथ नजर आते हैं, अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।