दरअसल, कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी से कुछ तस्वीरें व वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "रैप फॉर मी.. मैं अभी से टीम को मिस कर रही हूं #धाकड़।" इस पोस्ट के बाद उन्होंने कई और स्टोरीज शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने टीम के साथ रैप अप पार्टी के बारे में बताया। वहीं उन्होंने बुडापेस्ट में धाकड़ के सेट पर अपने आखिरी दिन का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में वह अपने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से पूछती हैं कि वे उन्हें मिस करेंगे या नहीं। दोनों ने हां में जवाब दिया। उसके बाद वह कहते हैं कि उन्होंने एक एंटरटेनी फिल्म बनाई है और उम्मीद है कि दर्शकों को ये पसंद आएगी।