कंगना ने इन फोटोज के साथ ट्वीट में लिखा- जया मां के आशीर्वाद से हमने थलाइवीः द रेवोल्यूशनरी लीडर का एक और शेड्यूल पूरा कर लिया है। कोरोना के बाद बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन एक्शन और कट के बीच कुछ भी नहीं बदलता है। पूरी टीम का शुक्रिया। बता दें कि लॉकडाउन से पहले भी कंगना की फिल्म थलाइवी से कुछ फोटोज सामने आए थे।