साथ ही इस फिल्म की सफलता के बाद कंगना रनौत भी राजामौली की फैन बन गई हैं. हाल में कंगना रनौत ने राजामौली की तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने राजामौली को बेस्ट डायरेक्टर बताया था. साथ ही कंगना ने उनकी एक फोटो भी साझा की था, जिसके साथ लिखा था 'सर ने प्रूव कर दिया है कि वो इंडियन फिल्म के ग्रेटेस्ट डायरेक्टर हैं. उन्होंने कभी भी कोई असफल फिल्म नहीं दी है'. साथ ही कंगना ने आगे लिखा कि 'फिर भी उनके बारे में उनकी सफलता नहीं बल्कि एक आर्टिस्ट के तौर पर उनकी सादगी है. उनका देश और धर्म के लिए प्यार है. आपका जैसा रोल मॉडल होना गर्व की बात है. आपकी फैन'.