Bollywood Actress in Politics: कंगना रनौत के मंडी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने की खबर ने पॉलिटिक्स, फिल्मी दुनिया और सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। लेकिन कंगना एकलौती एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने राजनीति में एंट्री की है। कुछ नाम और हैं, जिन्होंने अपने काम से बताया है कि महिलाओं का काम सिर्फ किचन संभालना नहीं है। मौका मिले तो वो देश के विकास में भी बेहतरीन रोल प्ले कर सकती हैं। आइए आज ऐसी ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसस के बारे में जानते हैं, जो एक्टिंग और पॉलिटिक्स दोनों में एक साथ गदर काट रही हैं…