19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / प्रियंका की सगाई की खबर सुन उनकी ये खास दोस्त हुईं नाराज, कहा- उसने मुझे नहीं बताया, मैं खफा हूं…

प्रियंका की सगाई की खबर सुन उनकी ये खास दोस्त हुईं नाराज, कहा- उसने मुझे नहीं बताया, मैं खफा हूं…

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की इस सीक्रेट एंगेजमेंट की खबर से न सिर्फ फैंस बल्कि पूरी बी-टाउन इंडस्ट्री हैरान रह गई। उन्होंने इस सगाई के बारे में अपने किसी दोस्त को नहीं बताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 30 Jul 2018, 9:55 AM IST

kangana ranaut upset priyanka chopra and nick jonas engagement

kangana ranaut upset priyanka chopra and nick jonas engagement

बॅालीवुड के बाद हॅालीवुड में अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने और कथिक ब्वॅायफ्रेंड निक जोनस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरों के मुताबिक दोनों ने पिछले दिनों सगाई कर ली है। पीसी की इस सीक्रेट एंगेजमेंट की खबर से न सिर्फ फैंस बल्कि पूरी बी-टाउन इंडस्ट्री हैरान रह गई। उन्होंने इस सगाई के बारे में अपने किसी दोस्त को नहीं बताया। इसी बात से बी-टाउन की एक मशहूर एक्ट्रेस उनसे खफा हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॅालीवुड की क्वीन कंगना रनौत, जो प्रियंका की सगाई सबर सुन शॅाक्ड रह गईं और उनसे नाराज भी हो गईं।

लंदन में दिखा हिना का देसी लुक! गजरा लगाए, झुमके पहने दिखीं बला की खूबसूरत

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

हाल में जब प्रियंका की सगाई को लेकर करीबी दोस्त कंगना रनौत से सवाल किया गया तो पहले कंगना हैरान रह गईं फिर उन्होंने प्रियंका से नाराजगी जताते हुए कहा, 'अच्छा? वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। उन्होंने मुझे नहीं बताया तो फिर मैं खफा हूं।' बता दें कि कंगना और प्रियंका 'फैशन' और 'क्रिश 3' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

मुल्क: प्रतीक बब्बर ने दिया बड़ा बयान, कहा- युवावस्था के दौरान आप आसानी से बहक जाते हैं, मैं खुद भी...

इसके अलावा बता दें हाल में पीसी ने अपने निजी कारणों की वजह से अली अब्बास जफर की फिल्म भारत से अलग होने का फैसला ले लिया। इस बारे में खुद अली ने ट्विटर पर बताया। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट से लोगों को ये हिंट भी दे दी है कि प्रियंका जल्द ही निक के साथ शादी करने वाली हैं।

क्या विद्या बालन प्रेग्नेंट हैं? इस वीडियो को देख कुछ ऐसा आया लोगों का रिएक्शन

बता दें हाल में अली ने ट्वीट किया था कि, 'She Told us in the Nick of Time and we are very Happy for her' । इस ट्वीट से अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि प्रियंका और निक एक होने के बारे में सोच रहे हैं।