1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kapil Sharma की मां ने खोली बहू Ginni Chatrath की पोल! कहा ‘बहू कहती हैं शो पर जाओ

'द कपिल शर्मा शो' को बहुत पसंद किया जाता है. शो में सेलिब्रटीज आकर अपनी फिल्मों का प्रमोशन करते हैं और कई बार अपने निजी जीवन के किस्से सुनाते हैं। हाल ही में शो एक एपिसोड में Abhishek Bachchan और चित्रांगदा सिंह फिल्म 'बॉब बिस्वास' का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 30 Nov 2021, 1:13 PM IST

kapil_sharma.jpg

द कपिल शर्मा टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो में से एक है। कॉमेडियन कपिल शर्मा हमेशा ही अपने शो के लेकर चर्चा में रहते हैं। कपिल के शो में सेलिब्रिटि अपनी फिल्मो के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं। इस बार द कपिल शर्मा शो के लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म बॉब बिस्वास के प्रमोशन के लिए आए थे। हमेशा की तरह इस बार भी कपिल मौज मस्ती करते हुए नजर आए। लेकिन इस बार के एपिसोड का पूरा मजा कपिल की मां जनक रानी लूटकर ले गई। द कपिल शर्मा शो में माता जी जनक रानी ऑडियन्स बनकर एपिसोड में शरीक होती हैं। इस एपिसोड में भी ऐसा ही था। कपिल, अभ‍िषेक और चित्रांगदा को अपनी से मिलवा रहे थे। इसी दौरान उनकी मां ने कुछ ऐसा कहा क‍ि सभी की हंसी छूट गई।

दरहसल अभिषेक बच्चन शो के दौरान स्टेज से नीचे उतर कर कपिल की माँ के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं जिसके बाद कपिल अपनी माँ से कहते हैं, ‘माँ पहले तो आप मुझे शादी करने के लिए कहती रहती थीं और अब मैं शादीशुदा हूँ तो आप अपनी बहू के साथ घर पे क्यों नहीं रहती हैं?’ यह सुन कर कपिल कि माँ बड़े मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब देते हुए कहती हैं ‘मेरी बहू मुझे घर पर बैठने नहीं देती है मैं क्या करूँ?’ इतना ही नहीं वह आगे कहती हैं, ‘मेरी बहू मेरा सूट निकाल देती है और कहती है जल्दी जाओ शो पर। ऐसे करदी आ’ इतना सुनते की अभिषेक और चित्रांगदा ज़ोर-ज़ोर से ठहाका लगा कर हसने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की विदेशी फिल्म The Matrix Resurrection सिनेमाघरों में इस दिन देगी दस्तक

आपको बता दें शो में कपिल शर्मा पहले की एक कहानी सुनाते हुए कहते हैं की एक बार वह अमिताभ बच्चन के साथ सूरत में शूटिंग कर रहे थे और उस समय भी उनकी माँ साथ थीं। तब बिग बी ने कपिल की माँ से पूछा था की आखिर उन्होंने क्या खा कर कपिल को पैदा किया था, जिसका जवाब कपिल कि माँ ने बड़े मासूमियत से देते हुए कहा ‘दाल और फुल्का’ इतना सुन कर अमिताभ बच्चन जी हसने लगते हैं। बता दें की साल 2018 में कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से सात फेरे ले कर शादी के बंधन में बंधे थे और उसके बाद दोनों ने सिख परंपरा से भी शादी की थी।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों 18 नवंबर को गिन्‍नी चतरथ का जन्‍मदिन था। कपिल ने अपनी पत्‍नी को एक बड़े से बर्थडे केक के साथ सरप्राइज दिया। उन्‍होंने कपकेक्‍स का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिस पर गिन्‍नी का नाम लिखा था। कपिल और गिन्‍नी में कॉलेज के दिनों में ही दोस्‍ती हुई थी। साल 2018 के दिसंबर महीने में दोनों ने जालंधर में शादी की। कपिल और गिन्‍नी के दो बच्‍चे हैं। शादी के एक साल बाद दिसंबर 2019 में गिन्‍नी ने बेटी नायरा को जन्‍म दिया था। इसके बाद कपल को एक बेटा हुआ है, जिसका नाम त्रिशान है।

यह भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस से बेहद प्यार करते थे करण जौहर, सिर्फ एक बार कहने पर पहाड़ से लगा दी थी छलांग