इस साल बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज हुई, जिनमें से ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुईं, जिसके पीछे की वजह सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट को माना जा सकता है। खासकर इन दिनों #BoycottBollywood का ट्रेंड काफी तेजी से एक मुहिम की तरह काम कर रहा है और इसका सबसे बड़ा झटका इंडस्ट्री के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लगा है। इस साल अक्षय कुमार की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुईं। हाल में एक इवेंट के दौरान इसको लेकर एक सवाल कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से पूछा गया।