1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ बच्चन पर कपिल शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप, सुनकर हैरान रह गए सभी लोग

कपिल शर्मा ने अमिताभ बच्चन के बारे में ऐसी बात कही है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 20 Dec 2021, 12:00 AM IST

amitabh_bachchan_and_kapil_sharma.jpg

‘द कपिल शर्मा’ शो पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक है। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी शानदार कॉमेडी के जरिए लाखों दिलों पर राज करते हैं। अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)’ में भी कपिल शो में आने वाले मेहमानों के साथ जमकर मस्ती करते हैं और उनका मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हर हफ्ते इस शो में कोई न कोई गेस्ट बनकर आता ही है। कपिल शर्मा कभी-कभी अपने अजीबोगरीब सवाल पूछ कर उन्हें आश्चर्य में डाल देते हैं।

इस बार कपिल शो में शनिवार के एपिसोड में रवि किशन, सचिन खेडेकर और सोनाली कुलकर्णी ने हिस्सा लिया। कपिल ने इस दौरान इन सभी के साथ खूब मस्ती की लेकिन इसी बीच उन्होंने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को लेकर बड़ी बात कह दी। पिछले दिनों कपिल सोनू सूद के साथ कौन बनेगा करोड़पति में नजर आए थे। जिसमें वह 4 घंटे लेट पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- आमिर खान की तीसरी शादी के कारण Depression में बेटी Ira Khan? क्या हैं पूरा मामला

दरहसल कपिल ने केबीसी पर जाने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा, "मुझे कई बार केबीसी के सेट पर जाने का मौका मिला है। वहां का जो माहौल है, म्यूजिक है और जो सेटअप है वो बहुत ही इंटेंस है। ऊपर से अमिताभ सर जिस तरह से बोलते हैं, सर मुझे ऐसे मत देखिए, मैं इसमें आपकी कोई मदद नहीं कर सकता हूं। उनकी आवाज भी ऐसी है जिसे सुनने के बाद आप जिस कुर्सी पर बैठे हैं वहीं बैठे-बैठे आपके पेट में गुड़गुड़ होती रहती है।

कपिल ने आगे कहा, "मैंने एक बात देखी है, अगर वहां सोनाली जैसी खूबसूरत लड़की चली जाएं तो बच्चन साहब के सवाल अलग हो जाते हैं। जैसे गुलाब का फूल किस रंग का होता है। और जब हमरे जैसे चले जाएं तो वो पूछते हैं कि हुमायूं कब आया था? अगर हम बता भी दें कि किस वक्त किस साल आया था? फिर आगे बढ़ते हैं कि कितने बजे आया था?"

हालांकि कपिल ने ये बात मजाकियां अंदाज में कहीं थी लेकिन देखना होगा कि जब अमिताभ के सामने कपिल कभी आते हैं तो इस बात का जिक्र होता है या नहीं। अगर हुआ तो वो दृश्य शानदार होगा। आपको बता दे कि कपिल के शो में रवि किशन, सचिन खेडेकर और सोनाली अपनी सोनी लिव पर रिलीज हुई वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए आए थे।

यह भी पढ़ें- चांदी सी चमकीली ड्रेस पहन फिल्म का प्रमोशन कर रहीं थी प्रियंका चोपड़ा