करण ने अपने ट्विटर पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा- डियर मधुर, हमारे संबंध बहुत पुराने रहे हैं और हम दोनों ही इस इंडस्ट्री का लंबे समय से हिस्सा रहे हैं। इतने सालों से मैं आपके काम का प्रशंसक रहा हूं और आगे के भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पता है कि आप हमारे कारण परेशान हुए हैं। मैं बीते कुछ हफ्तों में आपको हुई असुविधा के लिए माफी मांगता हूं लेकिन मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि हमने ये नया और अलग टाइटल- 'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइब्स' से सोचकर चुना था कि ये नॉन फिक्सन फ्रेंचाइज के फॉर्मेट रहेगा। जैसे ही हमारा टाइटल काफी अलग था इसलिए हमने नहीं सोचा कि इससे आप नाराज हो जाएंगे। इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं।