28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेमा- जया के बाद अब करण ने भी फिल्मों में आइटम नंबर्स पर जताया विरोध, कहा- आगे से नहीं करुंगा…

हेमा- जया के बाद अब करण ने भी फिल्मों में आइटम नंबर्स पर जताया विरोध, कहा- आगे से नहीं करुंगा...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Dec 03, 2017

karan johar

karan johar

जैसा की हम सब जानते हैं अब तक बॅालीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी जानी मानी हस्तियां है जो लगातार बॅालीवुड फिल्मों में आइटम सॅान्गस का विरोध करती आई हैं। जया बच्चन, हेमा मालिनी , शबाना आजमी और जावेद अख्तर जैसे कई जाने माने चहरों का मानना है की फिल्मों में आइटम गाने नहीं होने चाहिए। बता दें अब इस लिस्ट में फिल्ममेकर करण जौहर का नाम भी जुड़ गया है। जी हां खबरों की माने तो हाल में करण जौहर ने अपनी फिल्मों में आइटम नंबर यूज करने के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा है की आगे से वे किसी फिल्म में ऐसा नहीं करेंगे।

करण ने इंटरव्यू में कहा की, -फिल्म इंडस्ट्री को पर्दे पर दिखाई जाने वाली चीजों के लिए सतर्क रहना चाहिए। मैं आइटम नंबरों के लिए माफी मांगता हूं। मुझसे यह गलती अब दोबारा नहीं होगी। बतौर फिल्ममेकर मैंने ये गलतियां की हैं, लेकिन आगे मैं कभी ऐसा नहीं करूंगा। She The People ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करण ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और आइटम नंबर के बारे में बात की है।

वैसे जहां तक ऐसा करा जाए ठीक ही हैं क्योंकि जरा सोचिए की एक आइटम नंबर पर जब 1000 लड़के एक लड़की को ऐसे देखते हैं तो उस लड़की को कैसा लगता होगा। करण ने कहा की,- जब हम फिल्म में दिखाते हैं कि लड़का प्यार में लड़की को फॉलो कर रहा है तो यह पीछा करना भी कहलाता है।

बता दें अब तक करण के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म अग्निपथ में कटरीना कैफ ने चिकनी चमेली और ब्रदर्स में मेरा नाम मैरी है में करीना कपूर ने आइटम नंबर किया था।

इसके बाद करण ने बॉलीवुड में हीरोइनों को हीरो से कम पैसे मिलने की भी बात रखी। उन्होंने कहा की,- जब शाहरुख खान की फिल्म X अमाउंट कमाती है तब आपको पता होता है कि उन्हें इतना पैसा क्यों मिलता है। अगर किसी हीरोइन की फिल्म इतना कमाएगी तो उसे भी इतने पैसे मिलेंगे। अब आप बहस करेंगे कि महिलाओं को मौका क्यों नहीं मिलता। हां, यह बहस का मुद्दा है। लेकिन बाद में करण ने विश्वास के साथ कहा की,- सब बदल रहा है। आने वाला समय कंटेंट का है। उदाहरण के तौर पर वंडर वुमेन को देखिए।