इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि ‘करण जौहर तुम एक दम बेकार इंसान हो. साउथ के सुपरस्टार्स से कुछ सीखो, राखी हम सबकी प्रिय है’. एक और यूजर ने लिखा कि ‘साउथ के दोनों स्टार्स कितनी शालीनता से राखी से मिल रहे हैं लेकिन करण जौहर को देखो, शायद राखी का करण के कंधे पर हाथ रखना उसे पसंद नहीं आया’. बता दें कि इसके बाद वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर मीट की एक फोटो शेयर की, जिसमें राखी सावंत और करण जौहर साथ नजर आ रहे हैं, जिस पर एक्ट्रेस ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘धन्यवाद, करण मुझसे प्यार करते हैं, उस वक्त वो बात करने में व्यस्त थे इसीलिए मुझे जवाब नहीं दे पाए थे’.