1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडस्ट्री के इन लोगों पर बिफरे Karan Johar, बोले – ‘बॉलीवुड के ये लोग ही फिल्म फ्लॉप होने पर खुशी मनाते हैं’

हाल में अपने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्मों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'मुझे कई बार दुख होता है क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में ही हमारे बीच कुछ ऐसे लोग हैं...'।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 8 Oct 2022, 4:08 PM IST

इंडस्ट्री के इन लोगों पर बिफरे Karan Johar

इंडस्ट्री के इन लोगों पर बिफरे Karan Johar

फिल्म निर्माता करण जौहर के प्रॉडक्शन तले बनी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbeer Kapoor) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई भी की। फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छी रिस्पॉन्स भी मिला। हालांकि, करण जौहर की फिल्म को भी बॉलीवुड की बाकी 'बायकॉट फिल्मों' की तरह ही सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल और बायकॉट के नारे झेलने पड़े थे, लेकिन इसका उन सभी का फिल्म पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर घोड़े की रफ्तार से दौड़ी। इसी बीच करण जौहर ने कई बार बॉलीवुड की बायकॉट और फ्लॉप मुहिम पर अपनी बात रखी।

हाल में एक इंटरव्यू के दौरान करण ने बॉलीवुड की फ्लॉप हो रही फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा कि 'जब मुझे किसी भी व्यक्ति की ओपिनियन से कोई दिक्कत नहीं है, तब भी मुझे कई बार दुख होता है क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में ही हमारे बीच कुछ ऐसे लोग हैं जो सालों से यहां काम कर रहे हैं। आप आलोचना कर सकते हैं लेकिन किसी व्यक्ति या फिल्म के लिए निगेटिव होना गलत है'।

करण ने बात करते हुए आगे कहा कि 'अगर आप किसी चीज की आलोचना करते हैं तो हम खुली बाहों से आपका स्वागत करते हैं क्योंकि हर आदमी और काम में सुधार की गुंजाइश होती है, लेकिन मुझे कई बार ऐसा लगता है कि कुछ लोग आलोचक होने के बजाय निगेटिव हो जाते हैं। कई बार ऐसा लगता है कि हम सभी लोग एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा हैं'।

यह भी पढ़ें: Sana Khan और Zaira Wasim के बाद अब इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री और ग्लैमर की दुनिया को कहा अलविदा


इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने आगे कहा कि 'इसलिए आपको ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि ये फिल्म फ्लॉप हो जाए। कभी-कभी इंडस्ट्री के ही कुछ लोग जो खुद को मीडिया का पार्ट भी बताते हैं, वे किसी फिल्म के फ्लॉप होने की खुशी मनाते हैं। यह बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है'।

वहीं अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो, बतौर डायरेक्टर उनकी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' आने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:'रामायण' के सीता और लक्ष्मण को नहीं पसंद आया 'Adipurush' का टीजर