5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या करण जौहर के कारण कटरीना कैफ और विक्की कौशल के भड़की इश्क की आग!

खबरें हैं कि जल्द ही विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कटरीना और विक्की के रिश्ते की शुरुआत हुई कहां से थी? तो चलिए हम आपको बताते हैं-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 10 Nov 2021, 8:13 PM IST

vicky_katrina_.jpg

Vicky Kaushal Katrina Kaif

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अभी कई स्टार्स रिलेशनशिप में हैं और उनकी जोड़ियां आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। उन्हीं में से एक जोड़ी है एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की। खबरों के मुताबिक, दोनों पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया जाता है। कई बार तो विक्की को कटरीना के घर पर भी देखा जाता है। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी नहीं कहा। खबरें तो ये भी हैं जल्द ही दोनों शादी कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कटरीना और विक्की के रिश्ते की शुरुआत हुई कहां से थी? तो चलिए हम आपको बताते हैं-

विक्की और कटरीना के बीच इश्क की आग भड़काने वाले और कोई नहीं बल्कि फेमस फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। सभी जानते हैं कि करण जौहर का एक फेमस चैट शो कॉफी विद करण है। इस शो में इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल होते हैं और प्रोफेशनल और पर्सनल बातें करते हैं। हालांकि, करण जौहर के इस चैट शो के नाम कई कॉन्ट्रोवर्सीज जुड़ी हैं।

यह भी पढ़ें: दीया मिर्जा का छलका दर्द, बोलीं- अपने पिता की कुछ चीजें रखना चाहती थीं, लेकिन सब सौतेले भाई को मिला

लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो करण जौहर के चैट शो का है। जिसमें कटरीना और विक्की शामिल हुए थे। दोनों अलग-अलग वक्त में शो में पहुंचे थे। लेकिन करण ने दोनों से एक-दूसरे को लेकर सवाल किया था। जब कटरीना शो में पहुंचीं तो करण ने उनसे पूछा कि वह किस एक्टर के साथ काम करना चाहेंगी। इस पर कटरीना ने ऑप्शन से हटकर कहा था कि उन्हें लगता है कि उनकी और विक्की को जोड़ी बड़े पर्दे पर अच्छी लगेगी। इसके बाद जब विक्की शो पर आए तो करण ने उनका कटरीना की बात पर रिएक्शन जानना चाहा। इस पर उन्होंने बेहोश होने वाला रिएक्शन दिया था।

यह भी पढ़ें: मल्लिका शेरावत ने अपनी लव लाइफ का किया खुलासा, बताया बॉयफ्रेंड को बिस्तर से जुड़ी उनकी ये आदत नहीं है पसंद

बस फिर क्या था करण जौहर के कारण दोनों के बीच इश्क की एक चिंगारी तो जरूर लग गई थी। हालांकि, उस वक्त विक्की किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन फिर जल्द ही खबर आई कि उनका ब्रेकअप हो गया। उसके बाद उन्हें कटरीना के साथ देखा जाने लगा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन