अब हाल ही में दीया ने हार्पर बाजार' मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपने बायोलॉजिकल पिता के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह अपने पिता की सम्पत्ति में से कुछ चीजें चाहती थीं, लेकिन सारी चीजें सौतेले भाई को मिलीं, जिनका जन्म उनके जाने के बाद हुआ था। दीया ने कहा, 'उनकी सारी चीजें मेरे सौतेले भाई की मिली, जिसका जन्म पापा के जाने के बाद हुआ था। कुछ साल पहले मेरा सौतेला भाई मुझसे और मां से मिलने मुंबई आया था। मैंने उसे अपना घर दिखाया। इस दौरान कॉरिडोर की तरफ आया जहां मेरे बहुत सारे फोटोग्राफ थे, उनमें से एक तस्वीर मेरे बचपन की थी जिसमें मैं अपने पैरंट्स के साथ दिख रही हूं। उसी पल में पिता की चीजों को लेकर जो दर्द मेरे अंदर था, वह गायब हो गया। मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास जो चीज है वह बेशकीमती है जो उन्हें लेकर मेरी यादें हैं।'