25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करीना ने घर में लिया हेयर कट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बेबी बंप फ्लांट करते यह वीडियो…..

करीना ने घर में लिया हेयर कट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते यह वीडियो
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Oct 28, 2020

Kareena kapoor

Kareena kapoor

अभिनेत्री करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना कपूर अपने घर में हेयर कट लेती नजर आ रही है। इस दौरान उनका बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रहा है। अभिनेत्री का यह वीडियो देख कर तमाम फैंस का रिएक्शन आ रहा है।

करीना द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री व्हाइट टीशर्ट और जींस में हेयर कट कराती नजर आ रही है। इसी के साथ उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी हाथ में मोबाइल लिए सेल्फी लेते हुए खड़ी नजर आ रही हैं । जानकारी के अनुसार करीना कपूर को प्रेग्नेंट हुए करीब 5 माह से अधिक समय हो गया है और वह अपने दूसरे बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं ।करीना कपूर ने हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है । आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान के घर जल्दी नया मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी खुद सैफ अली खान और करीना ने दी थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग