
kareena kapoor
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने जायरा वसीम के साथ हुई छेडख़ानी के मामले पर कहा कि महिलाएं जीवन में हर परिस्थिति से लडऩे में सक्षम हैं। करीना ने मुंबई में रविवार रात अवॉर्ड्स समारोह में रेड कार्पेट के मौके पर महिला सशक्तिकरण के बारे में बात की। करीना से जब जायरा के साथ विमान में हुई छेडख़ानी की घटना पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक श्रेष्ठ हैं। हम योद्धा हैं और हमारी जिंदगी में जो भी परिस्थिति आती है फिर वह व्यक्तिगत जीवन में आए या पेशेवर, हम उसका योद्धा के रूप में सामना करते हैं।"
उन्होंने कहा, "हम देवी लक्ष्मी को पूजते हैं, वह महिला हैं और जब हम अपनी भूमि के बारे में बात करते हैं, तो उसे भी हम मातृभूमि कहते हैं, इसलिए महिलाएं अधिक श्रेष्ठ हैं।" आलिया भट्ट , दीपिका पादुकोण , कटरीना कैफ, श्रीदेवी , माधुरी दीक्षित, जूही चावला, फातिमा सना, भूमि पेडनेकर और सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकारों के साथ ही जायरा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं।
करीना से जब पूछा गया कि मौजूदा समय में उन्हें बॉलीवुड की कौन-सी अभिनेत्री अधिक पसंद है, तो उन्होंने कहा, "सभी अभिनेत्रियां, फिर चाहे वह आलिया हों, दीपिका हों या कटरीना कैफ। मुझे लगता है कि इन सभी ने अपने कॅरियर में महान उपलब्धियां हासिल की हैं। चूंकि हम 12-15 सालों से एक साथ काम कर रहे हैं, इसलिए एक नाम लेना जायज नहीं होगा, मेरे लिए हर कोई बेहतर है।" गोयाकि, करीना ने सोनम का नाम नहीं लिया, जबकि इन दोनों अभिनेत्रियों की बॉन्डिंग जबरदस्त है। वैसे जहां तक जायरा वसीम मामले की बात है, तो जब तक मामला साबित नहीं हो जाता, तब तक किसी को दोषी कहा नहीं जा सकता। यदि जायरा के साथ ये घटना घटी है, तो शर्मनाक है, लेकिन जो रिपोट्र्स आ रही हैं, उसके मुताबिक इस मामले के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि ये मामला गलतफहमी का भी हो सकता है।
Published on:
11 Dec 2017, 5:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.