
Kareena Kapoor Net Worth Income, Salary, Property, Cars
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी खूबसूरती और अदाकारी से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। करीना ने अपने फिल्मी करियर में कई तरह के रोल निभाए हैं। करीना की कई फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि करीना कपूर खान इंडस्ट्री में कमाई के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। यहां तक कि वो अपने पति और एक्टर सैफ अली खान को भी कमाई के मामले में कड़ी टक्कर देती हैं। चलिए नज़र डालते हैं करीना की कमाई और संपत्ति पर।
इतने करोड़ रुपए की हैं मालकिन
करीना कपूर खान 413 करोड़ की इकलौती मालकिन हैं। जानकारी के अनुसार साल 2014 में करीना के पास करीबन 74.47 करोड़ की संपत्ति थी। जिसमें इजाफा हुआ और अब करीना करीबन 413 कोरड़ रुपयों की मालकिन बन चुकी है। करीना फिल्मों से तो कमाई करती ही हैं, लेकिन वो स्टेज शो,टूर, रेडियो शो और विज्ञापन से भी अच्छी कमाई कर लेती हैं। करीना की सालना कमाई की बात करें तो वो करीबन 73 करोड़ रुपए है।
करीना कपूर की प्रोपर्टी
करीना बेशक सैफ अली खान संग उनके घर में रहती हैं, लेकिन बेबो के पास खुद एक नहीं बल्कि कई घर हैं। खबरों की मानें को करीना के पास ब्रांद्रा में फॉर्च्यून हाइट्स में 4BHK अपार्टमेंच है। इतना ही नहीं स्विट्जरलैंड के Gstaa में भी एक्ट्रेस के एक घर होने की बात कही जाती है।
लग्जरियस कार है शौक बेबो को
करीना कपूर खान को भी महंगी गाड़ियों का खूब शौक है। उनके पास मर्सिडीज बेंज एस क्लास है। जिसकी कीमत 1.40 करोड़ रुपए है। साथ ही बेबो के पास ऑडी क्यू 7 है जो करीबन 93 लाख है और लग्जरी कार्स की बात करें तो करीना के पास रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी और लेक्सस एलएक्स 470 की कीमत 2.32 करोड़ रुपये है।
करीना कपूर खान की अपकमिंग फिल्म
आपको बतातें चलें कि हाल ही में करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। जिसका नाम अभी तक सैफ और करीना ने किसी को बताया नहीं है। करीना के फैंस बेसब्री से उनके दूसरे बेटे की झलक दिखाने का इंतजार कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही करीना एक्टर आमिर खान संग फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नज़र आने वाली हैं।
Published on:
17 Jun 2021, 2:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.