बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने सोशल मीडिया पर (Avatar: The Way of Water) 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' की एक्ट्रेस केट विंसलेट (Kate Winslet) के बारें में ऐसी बातें कही है कि अब करीना कपूर के फैंस भी उनको इस बात के लिए सपोर्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि करीना कपूर ने केट विंसलेट की तारीफों के पुल बांधे हैं, करीना ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें केट विंसलेट की बात बेहद पसंद आई है। दरअसल, केट ने एक मैगजीन के इंटरव्यू में कहा कि 'आजकल फिल्म मेकर्स लगातार युवा एक्टर्स की तलाश में रहते हैं, जिसकी वजह से सीनियर एक्टर्स को रिप्लेस होने के डर में जीना पड़ता है।' केट की यही बात करीना के दिल को छू गई। Kareena Kapoor r जमकर सोशल मीडिया पर केट की तारीफ कर रही हैं। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर केट की फोटो के साथ एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।