29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या होगा अगर करीना कपूर एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर और पति सैफ अली खान के लिफ्ट में फंस जाएंगी?

सैफ अली खान से शादी करने से पहले करीना शाहिद कपूर को डेट कर रही थीं। दोनों के प्यार के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में खूब हुआ करते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 16 Oct 2021, 1:40 PM IST

kareena_kapoor_1_1.jpg

kareena kapoor shahid kapoor saif ali khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वह कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम करती आ रही हैं। फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, फिल्मों से ज्यादा से वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में रही हैं। सैफ अली खान से शादी करने से पहले वह शाहिद कपूर को डेट कर रही थीं। दोनों के प्यार के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में खूब हुआ करते थे। दोनों ने एक-दूसरे को काफी वक्त डेट किया था। अब करीना का एक पुराना इंटरव्यू काफी चर्चा में आ गया है।

दरअसल, इंटरव्यू में करीना से शाहिद कपूर और सैफ अली खान को लेकर सवाल किया गया था। जिसका उन्होंने बहुत ही मजेदार जवाब दिया। करीना हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं।

यह भी पढ़ें: जब अमिताभ बच्चन ने बताया आराध्या के जन्म के वक्त कैसा था ऐश्वर्या का हाल

स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के मुताबिक, साल 2016 में करीना कपूर करण जौहर के चैट शो 'कॉफ़ी विद करण' में पहुंंची थीं। यहां पर उनसे सैफ अली खान और शाहिद कपूर को लेकर एक सवाल पूछा गया। करण ने उनसे पूछा कि अगर वो किसी लिफ्ट में एक साथ शाहिद कपूर और सैफ अली खान के साथ फंस जाएं तो क्या करेंगी। इस पर बेबो ने ऐसा जवाब दिया कि हर कोई हैरान रह गया। करीना ने कहा, ऐसा होता है तो वाकई मजा आ जाएगा'। इसके साथ करीना ने मजाकिया लहजे में कहा कि काश वो फिल्म 'रंगून' के लिए चुनी गई होतीं।

यह भी पढ़ें: ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म के बाद बेरोजगार हो गए थे सलमान खान! भाग्यश्री को ठहराया जिम्मेदार

बता दें कि करीना कपूर और शाहिद कपूर ने एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। लग रहा था कि करीना और शाहिद शादी करेंगे लेकिन साल २००७ में उनका ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि फिल्म जब वी मेट के दौरान दोनों अलग हो गए थे। खबरें तो ये भी थीं कि दोनों सेट पर बात तक नहीं करते थे। शाहिद से ब्रेकअप के बाद फिल्म टशन के दौरान करीना को सैफ अली खान से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने साल २०१२ में शादी कर ली। आज दोनों के दो बच्चे हैं।