scriptकरीना कपूर ने शेयर की तैमूर की क्यूट फोटो, पापा सैफ को कॉपी करते दिखे नन्हे नवाब | Kareena Kapoor Shares Saif-Taimur Yoga Pic It Goes Viral | Patrika News
बॉलीवुड

करीना कपूर ने शेयर की तैमूर की क्यूट फोटो, पापा सैफ को कॉपी करते दिखे नन्हे नवाब

एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान की कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। जिसमें पापा संग तैमूर की काफी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिल रही है।

नई दिल्लीJun 22, 2021 / 10:20 am

Shweta Dhobhal

Kareena Kapoor Shares Saif-Taimur Yoga Pic It Goes Viral

Kareena Kapoor Shares Saif-Taimur Yoga Pic It Goes Viral

नई दिल्ली। बीते दिन पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर योगा करते हुए कई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट की है। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी योगा करते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। साथ बेबो ने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान की भी एक क्यूट तस्वीर पोस्ट की। जिसमें तैमूर पापा संग योगा करते हुए नज़र आ रहे हैं।

s_3.jpg

करीना कपूर ने शेयर की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से दो तस्वीरें पोस्ट की है। इन तस्वीरों में तैमूर पापा सैफ अली खान संग नज़र आ रहे हैं। फोटो में सैफ ग्रे रंग के लोअर पहने हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर तैमूर ग्रे कलर के हॉफ पैंट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं दोनों ने मैंचिंग करते हुए ब्लू टीशर्ट पहनी है। सोशल मीडिया पर फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

दूसरी बार भी बेटा होने के बाद टूटा Kareena-Saif का सपना, चाहती थीं बेटी की मां बनाना

s_2.jpg

करीना कपूर ने कैप्शन में लिखी खास बात

करीना ने फोटोज को शेयर करते कैप्शन में लिखा है #InternationalYogaDay। करीना लिखती हैं कि हम हमेशा एक-दूसरे को प्रेरित करते हैं, क्योंकि देखा जाए तो घर से इंस्पिरेशन की शुरूआत होती है। कुछ समय पहले ही करीना ने एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो योग करते हुए नज़र आई थीं। आपको बता दें करीना ने 2006 से योग करना शुरू दिया था। प्रेग्नेंसी के दौरान भी बेबो योग करती हुई नज़र आईं थीं।

यह भी पढ़ें

पहले बच्चे के रूप में बेटी चाहती थीं Kareena Kapoor, इंटरव्यू में कही थी दिल की बात

s_1_1.jpg

करीना कपूर रखती हैं खुद को काफी फिट

आपको बतातें चलें कि इंडस्ट्री में करीना कपूर खान अपनी फिटनेस की वजह से भी जानी जाती है। करीना ने ही इंडस्ट्री में जीरो फिगर का ट्रेंड चलाया था। करीना की पहली प्रेग्नेंसी के बाद उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को हैरान कर दिया था। साथ ही उन्होंने कई महिलाओं को भी प्रेरित किया था। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही एक्टर आमिर खान संग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नज़र आएंगी। फिलहाल वो अभी अपने छोटे बेटे के साथ वक्त गुजार रही हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / करीना कपूर ने शेयर की तैमूर की क्यूट फोटो, पापा सैफ को कॉपी करते दिखे नन्हे नवाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो