बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान बॉलीवुड में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से कमबैक करने के बाद अब वह एक नए माध्यम में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं। जाने माने फिल्म निर्माता और उनके दोस्त करण जौहर के नक्शेकदम पर चलते हुए करीना अब रेडियो शो भी होस्ट करने की तैयारी कर रही हैं। खबरों के अनुसार, उनका यह रेडियो शो इस साल दिसंबर से ऑन एयर हो जाएगा।