14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर दिखेगा इन बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा

कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां शो स्टॉपर के रूप में अपने ग्लैमर का जलवा बिखेरती नजर आएंगी
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Jan 31, 2018

Lakme fashion week 2018

Lakme fashion week 2018

बुधवार 31 जनवरी से शुरू हुए पांच दिवसीय लैक्मे फैशन वीक का आयोजन मुंबई में किया जा रहा है। इस फैशन वीक में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां शो स्टॉपर के रूप में अपने ग्लैमर का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। इनमें करीना से लेकर स्वरा भास्कर तक के नाम शामिल हैं।

करीना कपूर:
लैक्मे फैशन वीक में करीना कपूर इस बार फिनाले में डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए शोस्टॉपर के रूप में जलवे बिखेरेंगी। अनामिका का कहना है कि करीना कपूर खान लैक्मे के चेहरे के रूप में हमारी शो स्टॉपर होंगी। बता दें कि इससे पहले भी करीना एलएफडब्ल्यू के फिनाले में शानदार प्रस्तुति दे चुकी हैं। करीना गर्भावस्था के समय लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर चली थी। साथ ही वह तैमूर के जन्म के बाद भी पहली बार एलएफडब्ल्यू में ही रैंप पर चलीं थी।

कृति सेनन:
अभिनेत्री कृति सेनन भी लैक्मे फैशन वीक में शो स्टॉपर के रूप में अपने जलवे बिखेरती नजर आएंगी। कृति सेनन जाने माने फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के लिए शो स्टॉपर बनेंगी। तरुण ने कहा कि एलएफडब्ल्यू समर/रिजॉर्ट-2018 में अपने परिधान संग्रह को पेश करने के लिए तैयार हैं और उनकी शो स्टॉपर अभिनेत्री कृति सैनन होंगी। साथ ही उन्होंने कहा, 'मुझे कृति को 'बरेली की बर्फी' में देखने का सौभाग्य मिला और मुझे लगा कि यही वास्तविक स्टार पावर है।'

स्वरा भास्कर:
अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी लैक्मे फैशन वीक में शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर नजर आएंगी। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की यह अभिनेत्री दो फैशन डिजाइनरों के लिए शो स्टॉपर के रूप में नजर आने वाली हैं। स्वरा फैशन डिजाइनर वर्णिका अरोड़ा और शैला खूबचंदानी के लिए रैंप पर चलेंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्वरा फैशन वीक के तीसरे और पांचवे दिन रैंप पर नजर आएंगी। बता दें कि हाल ही में स्वरा भास्कर उस समय सुर्खियों में आ गई थी,जब उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर बयान दिया था।

अनीता डोंगरे का समर वेडिंग संग्रह:
इस लैक्मे फैशन वीक में दिग्गज डिजाइनर अनीता डोंगरे भी अपना समर वेडिंग संग्रह पेश करेंगी। अनीता के खूबसूरत कढ़ाई वाले दुल्हन के परिधान के हिस्से के रूप में नए जमाने के कपड़ों की एक श्रृंखला पेश की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग