एक-दो नहीं बल्कि 6-6 लव अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहीं हैं करिश्मा कपूर
नई दिल्लीPublished: Nov 02, 2021 12:01:09 pm
कपूर खानदान ने बॉलीवुड को एक से कमाल के अभिनेता और अभिनेत्रियां दी हैं। यह परंपरा पृथ्वीराज कपूर से निरंतर चलती आ रही है। करिश्मा कपूर भी इसी परिवार से ताल्लुक रखतीं है। उनके पिता रणधीर कपूर भी अभिनय का हिस्सा रहे। वहीं बहन करीना कपूर ने भी अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
करिश्मा 90 के दशक में अपने जोरदार अभिनय के कारण एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने ने 'प्रेम कैदी' से डेब्यू किया। इसके बाद वे, हम साथ साथ हैं, राजा हिन्दुस्तानी, दिल तो पागल है, हीरो नं. 1, जानवर, अनाड़ी जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। अपनी एक्टिंग के अलावा करिश्मा कपूर अपने प्रेम संबंधों को लेकर भी चर्चा में रहीं। यहां हम उनके इन्हीं प्रेम संबंधों के बारे में बात करेंगे।