23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्ट्रेस Karishma Tanna ने लहंगे में कराया फोटोशूट, फैंस बोले- लग रही हो हीरामंडी की एक्ट्रेस

Krishma Tanna Latest Viral Photos: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उन्होंने अपना नया फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट को देख फैंस को 'हीरामंडी' की एक्ट्रेसेस याद आ गईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Vikash Singh

•

Updated: 3 May 2025, 7:33 PM IST

Karishma Tanna Viral Photos: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। बेशक उन्होंने पर्दे से दूरी बना रखी हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और पोस्ट के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। लेटेस्ट में उन्होंने अपना नया फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट को देख फैंस को 'हीरामंडी' की एक्ट्रेसेस याद आ गईं। उनका यह फोटोशूट अब इंटरनेट पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

ग्रीन कलर की जूलरी में करिश्मा का डैसिंग स्टाइल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फोटोशूट में वह डैसिंग लग रही हैं। इन तस्‍वीरों में करिश्मा का देसी अंदाज नजर आ रहा है। उन्होंने ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ है और बालों को खुला रखा है। साथ ही ग्रीन कलर की जूलरी भी पहनी हुई है।

फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'ब्यूटी' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'आप बहुत सुंदर लग रही हैं।' अन्य यूजर ने लिखा- 'हीरामंडी की एक्ट्रेस लग रही हो।'

‘सास भी कभी बहु’ से की थी करियर की शुरुआत

एक्ट्रेस के बारे में बात करें तो करिश्मा तन्ना छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने 2001 में टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत की। वह 'बाल वीर', 'नागिन 3', 'कयामत की रात' जैसी टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कई फिल्में भी की हैं, जिसमें 'दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर', 'ग्रैंड मस्ती', 'संजू' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, वह ओटीटी में भी किस्मत आजमा चुकी हैं। उन्होंने वेब सीरीज 'करले तू भी मोहब्बत' और 'स्कूप' में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा को मांगनी पड़ी माफी, आदिवासी समुदाय का जबरदस्त विरोध, कहा- किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

वरुण बंगेरा से 2022 में रचाई शादी

वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' की रनर-अप रहीं। उन्होंने 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शोज भी किए। वह 'खतरों के खिलाड़ी 10' की विजेता रही हैं। करिश्मा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। साल 2022 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी की। वरुण बंगेरा एक बिजनेसमैन हैं और वीबी क्रॉप नाम की कंपनी के डायरेक्टर हैं। दोनों पहली बार कॉमन फ्रेंड सुवेद लोहिया की पार्टी में मिले थे। तकरीबन दो साल तक डेट करने के बाद दोनों 5 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध गए।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं शोभिता धुलिपाला? साड़ी में छिपा रही हैं बेबी बंप! सोशल मीडिया पर बधाई मैसेज की आई बाढ़

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग