सबा आजाद सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं, लेकिन वह यूजर्स को अहम जानकारी हमेशा देती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। सबा ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश और संजय कपूर दोनों को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “एयरइंडिया.. और संजय। इसके बाद आई खबर देखकर बहुत दुख हुआ। एक पिता और पत्नी, बेटे और भाई के लिए, मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि परिवारों के लिए यह कैसा होगा। मेरी हार्दिक संवेदनाएं और उन्हें और खासकर बच्चों को शक्ति और समर्थन। अभी भी यकीन नहीं हो रहा.....”