फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' ( Raja Hindustani ) जो कि साल 1996 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में एक सीन था। जहां पर वाइट सूट में करिश्मा कपूर बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी होती है। तभी उनके पास आमिर खान आते हैं और दोनों के बीच किस सीन को शूट किया जाता है। इस सीन को लेकर एक इंटरव्यू में करिश्मा ने खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि दर्शकों को यह सीन देखने में काफी आसान लगता होगा लेकिन इस शूट करने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।