25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ को कहा अलिवदा, करिश्मा कपूर संभालेंगी कुर्सी!

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने टीवी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा अब शो को जज करती हुई दिखाई देंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 22 Jul 2021, 2:57 PM IST

Karisma Kapoor to be Guest Judge on Super Dancer 4

Karisma Kapoor to be Guest Judge on Super Dancer 4

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर इन दिनों संकट के बादल छाए हुए हैं। अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में शिल्पा के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि पति के विवाद में फंस जाने के बाद शिल्पा शेट्टी ने 'सुपर डांसर चैप्टर 4 शो' को अलविदा कह दिया है। शिल्पा की जगह अब शो में 90 के दशक की खूबसूरत अदा करिश्मा कपूर दिखाई देंगी।

करिश्मा कपूर नज़र आएंगी शो में

जानकारी के अनुसार जैसे ही राज कुंद्र की गिरफ्तारी की गई उसी के कुछ समय बाद शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर चैप्टर 4 की शूटिंग को कैंसिल कर दिया। शो मेकर्स ने भी जानकारी दी कि शिल्पा ने अपनी पर्सनल रीजन की वजह से शो को छोड़ा है। ऐसे में अब से शो में शिल्पा शेट्टी जगह एक्ट्रेस करिश्मा कपूर बतौर जज की भूमिका में दिखाई देंगी। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि शिल्पा के लिए यह बहुत झटका है।

यह भी पढ़ें- मैच फिक्सिंग से लेकर बिटकॉइन घोटाले समेत इन आरोपों में फंस चुके हैं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा

करिश्मा कपूर के आने से बदला माहौल

शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' से जुड़ी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। फोटोज में करिश्मा कपूर कंटेस्टेंट संग खूब मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। शो पर करिश्मा के आने से पूरा माहौल ही बदल गया। कंटेस्टेंट करिश्मा के सुपरहिट सॉन्ग्स पर थिरकते हुए दिखाई दिए। करिश्मा ने सभी प्रतिभागियों की जमकर तारीफ भी की।

यह भी पढ़ें- बंद ब्यूटी पार्लर से परेशान Shilpa Shetty, मुंह पर आ गई दाढ़ी और मूछें, वीडियो देख लोटपोट हुए फैंस

23 जुलाई को रिलीज़ होगी शिल्पा शेट्टी की फिल्म

आपको बतातें लंबे समय बाद शिल्पा शेट्टी बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। कल यानी कि 23 जुलाई को शिल्पा शेट्टी फिल्म हंगामा 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में शिल्पा के अलावा एक्टर मीजान जाफरी, परेश रावल, और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। जिसे काफी पंसद किया जा रहा है।