साथ ही इस कार्तिक के साथ-साथ उनके फैंस भी अब उनकी इस फिल्म के काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनकी एक फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें कार्तिक आर्यन फिल्म निर्देशक अनुराग बासू, भूषण कुमार और मुकेश भट्ट नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि 'आशिकी फिल्म देख के मैं बड़ा हुआ हूं और अब मुझे आशिकी 3 में काम करने का मौका मिल रहा है ये मेरे लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है'। एक्टर आगे कहते है कि 'भूषण कुमार और मुकेश भट्ट के साथ काम करने का मौका मिलना मेरे लिए किसी सपना सच्च होने जैसा है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं और इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम दा है'।