बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। इन्हीं मे उनकी एक फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) भी है, जो कुछ समय से अपने नाम को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म का नाम पहले 'कभी ईद कभी दीवाली' (Kabhi Eid Kabhi Diwali) था, जिसको किसी कराण के चलते बदल दिया गया था। सलमान खान ने फिल्म के नए नाम का खुलासा 26 अगस्त को एक वीडियो के लिए किया था, लेकिन इसको ऑफिशियल अनाउंस, जिसको आज टीजर के साथ किया गया है।