टीवी का पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ (Bhabi Ji Ghar Par Hai) में ‘मलखान’ का किरदार निभाने वाले दिवंगत एक्टर दीपेश भान (Deepesh Bhan) की पत्नी नेहा भान (Neha Bhan) ने हाल में एक्टर के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने ये बताया कि उन्होंने फैंस की मदद से अपने घर का 50 लाख का लोन चुका दिया है। जी हां, कुछ समय पहले शो में दीपेश भान के साथ नजर आने वाली 'अनीता भाभी' यानी एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने फैंस से एक्टर के परिवार के लिए आर्थिक मदद की अपील की थी, जिसके बाद उनके फैंस ने भी दिल खोलकर मदद की।