भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के काफी बुरे हालात चल रहे हैं। पहले कोरोना वायरस महामारी के चलते पाकिस्तान की हालत बेहद खराब कर दी थी, जिसके बाद अब वहां बाढ़ ने तबाहि मचा रखी हैं। इसी बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात (Mehwish Hayat) ने बॉलीवुड को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि पाकिस्तान में बाढ़ जैसे हालातों पर भी बॉलीवुड के स्टार्स कोई रिएक्शन नहीं दे रहे हैं। आखिर वो चुप क्यों हैं?'। एक्ट्रेस का कहना है कि 'कम से कम बॉलीवुड अपने पाकिस्तानी फैंस के लिए तो कुछ बोल सकते हैं और उनका सपोर्ट कर सकते हैं।'