डिजिटल की इस दुनिया में आज के समय में हर छोटी से छोटी बात के अलावा बॉलीवुड स्टार्स की फोटो-वीडियो भी तेजी से वायरल होती रहती हैं, जिनको लेकर ट्रोल भी किया जाता है या उनको पसंद भी किया जाता है, लेकिन इन वायरल होने वाली फोटो-वीडियो में सबसे ज्यादा जो पसंद की जाती है वो है इन स्टार्स के बचपन की तस्वीरें, जो तेजी से वायरल होती है और इन फोटो में स्टार्स को पहचान पाना काफी मुश्किल काम होता है। ऐसे में किसी के स्कूल की फोटो वायरल होती है, तो किसी के बचपन की जब वो गोद में खेला करते थे।