वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ‘कार्तिक को मानना पड़ेगा, स्टेज पे सब डांस कर रहे हैं, लेकिन कार्तिक तो बिल्कुल ऐसे नजर आ रहा है जो- मैं झुकेगा नहीं करण के सामने’. बता दें कि करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच उस समय खटास बढ़ गई जब फिल्म 'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन को हटाया गया था. फिल्म में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को साइन किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से हटा दिया गया, जिसके बाद से अब तक दोनों किसी भी इवेंट में नजर तो आते हैं, लेकिन एक दूसरे बात नहीं करते.