बता दें कि कमल हासन इस फिल्म के बाद फिल्म 'इंडियन' में नजर आने वाले हैं, जिसको एस.शंकर निर्देशित कर रहे हैं. ये फिल्म साल 1996 की फिल्म 'इंडियन' का सेकेंड पार्ट है. फिल्म में कमल हासन, काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, बॉबी सिम्हा, नेदुमुदी वेणु ने काम किया है. इससे पहले साल 2020 में सेट पर दुर्घटना हो गई थी, जिसकी से कुछ क्रू मेंबर्स की मौत हो गई. इसके बाद फिल्म कोरोना, बजट, कलाकारों और बाकी रुकावटों की वजह से विवादों में रही. वही इस साल इसे रिलीज करने की बातें सामने आ रही है.