21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kathua Rape: अमिताभ बच्चन पर फूटा सोशल मीडिया का गुस्सा, कहा- ‘पिंक’ जैसी फिल्में बनाते हैं,लेकिन… ‘

जब अमिताभ बच्चन से देश भर में ‘कठुआ गैंगरेप’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया।

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Apr 20, 2018

kathua

kathua

बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म ‘102 Not Out’ फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का गाना रिलीज हुआ। गाने के लॉन्च में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर दोनों स्टार्स मौजूद थे। कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान जब अमिताभ बच्चन से देश भर में ‘कठुआ गैंगरेप’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया।

घटना को ना उछालने की कही बात
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और बाद में हत्या के बारे में सोचने को भी भयावह बताया है। उन्होंने कहा, 'इस विषय पर चर्चा करने पर मुझे घिन आ रही है। इस विषय को मत उछालो। इसके बारे में सोचना भी भयावह है।' बॉलीवुड हस्तियों ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे दुष्कर्म और अपराध के मामलों पर चिंता को लेकर अपनी आवाज उठाई है। गाने के लॉन्च के अवसर पर बिग बी सह कलाकार ऋषि कपूर, जिमित त्रिदेवी के साथ मौजूद थे।

कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया जवाब,किया ट्रोल
बिग बी के इस जवाब से सोशल मीडिया कुछ यूजर्स खफा दिखे। इस मामले में कुछ न बोलने पर यूजर्स ने अमिताभ पर ऐसे गंभीर मामले में चुप्पी साधने का ताना मारा। एक यूजर ने तो ये तक कह दिया कि 'अमिताभ 'पिंक' जैसी फिल्में बनाते हैं, लेकिन ऐसे मामले में सवाल पूछे जाने पर उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी।'

ये सेलिब्रिटी दे चुके हैं प्रतिक्रिया
वहीं, इससे पहले भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। आलिया भट्ट ने इस घटना को काफी निंदनीय बताया था। उन्होंने कहा था भारत के किसी भी हिस्से में इस तरह की घटना होती है तो मुझे काफी दुख होता है। इसके अलावा फरहान अख्तर , सोनम कपूर , रितेश देशमुख , जावेद अख्तर , वीर दास, तमन्ना भाटिया, बादशाह समेत कई फिल्म अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर प्रतिक्रिया दी थी।

घटना
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक आठ साल की बच्ची के साथ आठ लोगों ने एक हफ्ते तक गैंगरेप किया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसी बच्ची को पत्थर से भी कुचल दिया था। वहीं, उन्नाव में भी एक लड़की के साथ रेप किया गया। इन दोंनों मुद्दों ने देश में सनसनी फैला दी है।

बता दें, अमिताभ और ऋषि कपूर दोनों अपनी फिल्म 102 नॉट ऑउट के गाने 'बाडुंबा' के लॉन्चिंग इवेंट में पहुंचे थे। इस गाने में अमिताभ और ऋषि कपूर दोनों बहुत ही फनी नजर आ रहे हैं। फिल्म ४ मई को रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग