24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक नहीं 6 बार शादी के मंडप से भाग चुकी हैं कैटरीना कैफ, मिल चुका ‘भगोड़ी दुल्हन’ का टैग

कैटरीना जल्द ही रियल लाइफ में एक्टर विक्की कौशल की दुल्हनिया बनने जा रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कैटरीना कैफ एक नहीं 6 बार शादी के मंडप से भाग चुकी हैं और उन्हें 'भगोड़ी दुल्हन' का टैग भी मिल चुका है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 18 Nov 2021, 6:49 PM IST

Katrina Kaif has run away from the wedding pavilion in these films

Katrina Kaif

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां में हैं। कैटरीना जल्द रियल लाइफ में एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की दुल्हनिया बनने जा रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कैटरीना कैफ एक नहीं 6 बार शादी के मंडप से भाग चुकी हैं और उन्हें 'भगोड़ी दुल्हन' का टैग भी मिल चुका है।

दरअसल कैटरीना कैफ ने साल 2003 में एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। इतने सालों में कैट ने बहुत सारी भूमिकाएं निभाईं। जिसमें से कुछ फिल्मों में कैटरीना ने एक ऐसी दुल्हन का किरदार निभाया था, जो दुल्हे को छोड़कर बीच मंडप से भाग जाती है। तो आइए आपको बताते हैं उन फिल्मों की लिस्ट के बारे में-

नमस्ते लंदन- इस फिल्म में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। इस फिल्म में कैटरीन कैफ और अक्षय कुमार की शादी होती है, लेकिन कैट शादी तोड़कर विदेश भाग जाती हैं। इसके बाद में फिर से अक्षय के पास वापस आ जाती हैं।

मेरे ब्रदर की दुल्हन- इस फिल्म में कैटरीना कैफ, इमरान खान और अली जफर ने काम किया था। इस फिल्म में कैटरीना की शादी अली जफर से होने वाली होती है, लेकिन वो भागकर उनके भाई इमरान खान से शादी कर लेती हैं।

अजब प्रेम की गजब कहानी- इस फिल्म में कैटरीना कैफ अपने बॉयफ्रेंड उपेन पटेल संग शादी करनी चाहती हैं। इसी बीच रणबीर कपूर के लिए उनका दिल धड़कना शुरू हो जाता है। ऐसे में कैट फिल्म में अंत में रणबीर कपूर संग शादी कर लेती हैं।

मैंने प्यार क्यों किया- साल 2005 में आई इस फिल्म में कैटरीना कैफ ने सलमान खान की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में एंड मौके पर कैटरीना ने सलमान खान के साथ अपनी शादी का एग्रीमेंट तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: जब ऋतिक के साथ अफेयर की अफवाहों पर बोलीं थीं करीना कपूर, शादीशुदा मर्दों को लेकर कही थीं ये बड़ी बातें

हमको दीवाना कर गए- इस फिल्म में कैटरीना कैफ की सगाई अनिल कपूर के संग हुई रहती है, लेकिन बाद में उन्हें अक्षय कुमार से प्यार हो जाता है और वो अनिल कपूर के साथ अपनी शादी तोड़ देती हैं।

सिंह इज किंग- इस फिल्म में भी कैटरीना को ऐसी दुल्हन के रोल में देखा गया था, जो अपनी शादी के मंडप से भाग जाती है। पहले कैटरीना की शादी उनके मंगेतर रणवीर शौरी से हो रही होती है। लेकिन वो छोड़कर अक्षय कुमार के साथ शादी कर लेती हैं।

यह भी पढ़ें: सुनो-सुनो आंटी जी नया सवाल लाईं हैं- जब शादी के क्वेश्चन पर रिपोर्टर पर भड़के थे सलमान खान, हो गई थी बहस