कहा जा रहा है कि वह किसी नए चेहरे की तलाश में नहीं हैं और न ही दीपिका पादुकोण इस गाने में नजर आएंगी, बल्कि वह किसी ए लिस्टर अभिनेत्री को ही फिल्म में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश में लगे हैं। भंसाली ने पहले प्रियंका को इस गाने के लिए मनाने की कोशिश की थी लेकिन वक्त के पाबंदी के कारण प्रियंका के लिए यह संभव नहीं हो पाया। कहा जा रहा है कि इस गाने के लिए कैटरीना कैफ से बात की जा रही है।