10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या हुआ जो सलमान की इस बिग बजट फिल्म से हो गई कैटरीना की छुट्टी

कैटरीना निर्देशक अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का हिस्सा नहीं है।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jul 11, 2018

Katrina salman

Katrina salman

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी बिग बजट फिल्म 'भारत'को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि इस फिल्म में सलमान के अलावा प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी भी हैं। वहीं हाल में इस तरह की भी खबरें चल रही थीं कि कैटरीना कैफ भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। खबरें थीं कि पहली बार कैटरीना और प्रियंका की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। कैटरीना निर्देशक अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का हिस्सा नहीं है।

'भारत'में काम नहीं करेंगी कैटरीना:

बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ फिल्म 'भारत' में काम नहीं करेंगी। फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा का चयन किया गया है। चर्चा थी कि फिल्म से कैटरीना कैफ भी जुड़ सकती हैं लेकिन बात नहीं बन सकी। बताया जा रहा है कि कैटरीना के किरदार का इस फिल्म में कोई खास महत्व नहीं था जिसके कारण फिल्म के निर्माताओं ने कैटरीना को फिल्म से हटाने का फैसला लिया हालांकि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है, जिस वजह से किसी के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।

कोरियन फिल्म की रीमेक:
उल्लेखनीय है कि फिल्म'भारत' साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर'का हिन्दी रीमेक होगा। फिल्म'ओड टू माई फादर'में 1950 से लेकर 2014 तक के समय को एक आम नागरिक के नजरिए से बड़े परदे पर पेश किया गया था। फिल्म'भारत'में सलमान खान के किरदार के माध्यम से आजादी के बाद से लेकर अब तक का समय बड़े परदे पर दिखाया जायेगा।

अली के करीब है कैटरीना:
बता दें कि निर्देशक अली अब्बास जफर अभिनेत्री कैटरीना के अच्छे दोस्त हैं। वे पहले भी कैटरीना के साथ काम कर चुके हैं। कैटरीना उनकी फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में नजर आ चुकी हैं।

'भारत' में होगा 70 साल का इतिहास
यह फिल्म 1947 से वर्तमान समय तक के भारतीय इतिहास को दर्शाएगी। भारत के 70 सालों का इतिहास दर्शाती इस फिल्म में जहां सलमान अलग-अलग युगों के अलग-अलग अवतार निभाते हुए दिखाई देंगे वहीं प्रियंका भी विभिन्न अवतारों में नजर आएंगी।

प्रियंका की झोली में एक और फिल्म
बता दें कि प्रियंका करीब दो साल बाद फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। अभी 'भारत' की शूटिंग शुरू भी नहीं हुई कि एक और बड़ी फिल्म प्रियंका के हाथ लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में काम करती नजर आएंगी। प्रियंका काफी समय से हॉलीवुड में व्यस्त थी। प्रियंका ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर एक ड्राफ्ट की तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा है- तैयारी शुरू हो गई, निक यह उनके स्क्रिप्ट की कॉपी है, जिस पर लिखा है- लेखक-सोनाली बोस, हिंदी डायलॉग-जूही चतुर्वेदी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग