
Katrina Kaif and Vicky Kaushal dating rumours on social media
नई दिल्ली | एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के डेटिंग रूमर्स के बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर ये जोड़ी सुर्खियां बंटोरने में लगी हुई है। हाल ही में कटरीना और विक्की ने कुछ ऐसा किया जिसने फैंस का ध्यान खूब खींचा और उनके अफेयर की खबरों को पक्का (Katrina Vicky affair rumour) कर दिया। कटरीना और विक्की को पहले कई बार एक साथ इवेंट्स और त्यौहारों पर देखा गया है जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरें लगातार आती रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों ने कभी भी इस बात का कोई इशारा नहीं दिया है। अब लगता है कि विक्की-कटरीना अपने रिश्ते (Vicky Katrina relationship) को आगे बढ़ाते हुए फैंस से भी इसे शेयर करने का मन बना रहे हैं। कैसे चलिए आपको बताते हैं।
View this post on InstagramWhen it rains , I share my umbrella. If I have no umbrella, I share the rain .☔️🙂. - anonymous
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
दरअसल हाल ही में कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो छाता लिए हुए बारिश का मजा लेती हुई दिखाई दे रही थीं। इस फोटो में कटरीना ने सफेद रंग की हुडी (Katrina Kaif white hoodie) पहनी हुई थी। वहीं उसके कुछ देर बाद ही विक्की कौशल ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर एक फोटो शेयर की। जिसमें उन्होंने भी वैसी ही सफेद रंग की हुडी पहनी हुई थी। दोनों की एक जैसे कपड़ों में तस्वीर सामने आने के बाद फैंस ने दोनों के उनके अफेयर की चर्चा करनी शुरू कर दी।
View this post on InstagramA post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
सोशल मीडिया पर एक फैन ने कटरीना को क्वीन कहा तो विक्की को उनका किंग बताया। फैंस दोनों की जोड़ी को लेकर खूब बात कर रहे हैं। गौरतलब हो कि लॉकडाउन के दौरान भी विक्की ने बताया था कि वो सबसे पहले अपने एक खास दोस्त से मिलने जाएंगे। उसके बाद कुछ दिन पहले ही विक्की, कटरीना के घर के बाहर भी स्पॉट (Vicky outside Katrina house) किए गए थे। विक्की ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था।
Published on:
26 Aug 2020 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
