नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस कटरीना कैफ संग कई फिल्मों में काम किया है। खास बात ये है कि कैट और अक्षय की जोड़ी को बड़े पर्दे पर काफी पसंद भी किया गया। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्म में काम किया है। वहीं जल्द ही एक बार फिर से ये जोड़ी फिल्म सूर्यवंशी में नज़र आने वाली हैं। जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच दोनों को लेकर एक किस्सा जोरों से वायरल हो रहा है। जिसमें कैटरीना ने अक्षय कुमार को राखी बांधने की इच्छा जाहिर की थी।