किम शर्मा का जन्म 21 जनवरी 1980 को महाराष्ट्र में हुआ था। शाहरुख खान के साथ मोहब्बतें में काम करने वालीं किम ने 'तुम से अच्छा कौन है', 'नहले पे दहला', 'कहता है दिल बार-बार' और 'जिंदगी रॉक्स' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि वह फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल मुकाम हासिल नहीं कर पाईं। यही वजह है कि आज वो फिल्मों से दूर हैं। लेकिन फिल्मों के अलावा किम अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लगातार विवादों में रही हैं। भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ उनका अफेयर रह चुका है।