8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7वें दिन में ही फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ हुई बंटाधार, सलमान की एक्स ऐश्वर्या दे रही हैं उन्हें कड़ी टक्कर

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 7 Collection: 7वें दिन में पिट गई सलमान खान की (KKBKKJ)। बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रही है ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2'।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anju Chaudhary Bajpai

•

Updated: 28 Apr 2023, 7:44 PM IST

kkbkkj_ps2.jpg

KKBKKJ vs PS 2

Salman Khan KKBKKJ Box Office Collection: ईद पर रिलीज हुई सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की रफ्तार दिन बर दिन घटती जा रही है। 7वें दिन में ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' हुई बंटाधार। सातवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है, जिससे यही अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही बंद डब्बे में जाती नजर आ रही है। वैसे देखा जाए तो फिल्म की शुरुआत ही कुछ खास नहीं थी। तो वही आज रिलीज हुई सलमान की एक्स ऐश्वर्या राय की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' दे रही हैं उन्हें कड़ी टक्कर। बहरहाल, फिल्म 'पीएस 2' को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जिससे लग रहा है कि भाईजान की यह फिल्म ज्यादा दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाएगी। चलिए जानते हैं सात दिनो में ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने कितनी कमाई की है।

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के सातवें दिन की कमाई के आंकड़े बेहद निराशाजनक रहे हैं। या यूं कहिए कि सातवें दिन सलमान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई है। हालांकि फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई भी की लेकिन इसके बाद तो फिल्म के कलेक्शन हर दिन घटता जा रहा है। (KKBKKJ vs PS 2) सातवें दिन तो बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की मास-मार्केट फैमिली एंटरटेनर फिल्म को बड़ा झटका लगा और ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। फिल्म का कलेक्शन जानकर आपको झटका लगेगा।

सलमान खान स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म साउथ की अजीत-स्टारर वीरम की रीमेक है। साउथ फिल्म अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी वहीं 21 अप्रैल को रिलीज हुई ‘किसी का भाई किसी की की कमाई की बात करें तो इसमें उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अबतक फिल्म का कलेक्शन इस तरह रहा:
21 अप्रैल – 15.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन
22 अप्रैल- 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन
23 अप्रैल- 26.61 करोड़ रुपयों का कलेक्शन
24 अप्रैल- 10.17 करोड़ रुपयों की कमाई
25 अप्रैल- 6.12 करोड़ रुपयों का कलेक्शन
26 अप्रैल- 4.25 करोड़ रुपयों का कलेक्शन
27 अप्रैल- 3.50 करोड़ रुपयों का कलेक्शन

फिल्म की कहानी भाईजान की है जो एक ईमानदार आदमी है> वह अपने भाइयों के साथ खुशी से रहता है और किसी के भी साथ विवाद सुलझाने के लिए ही लड़ाई-झगड़ा करता है। हालांकि, वह अपने लेडी लव की खातिर अपने तरीके सुधारने का फैसला करता है। जब भाईजान को पता चलता है कि उसकी गर्लफ्रेंड का परिवार उनके मुश्किल में है तो वह उनकी रक्षा के लिए निकल पड़ता है। तो वहीं सलमान की रीयल लाइफ एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्च (Aishwarya Rai Bachchan) की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2' (Ponniyin Selvan 2) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म (Ponniyin Selvan 2 Box Office collection) को पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस हिसाब से क्रिटिक्स का अनुमान है कि ऐश्वर्या राय की फिल्म सलमान की फिल्म को कड़ी टक्कर दे सकती है।

यह भी पढ़ें: 'पोन्नियिन सेल्वन 2' हुई रिलीज, ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम की फिल्म को मिले 5 स्टार