scriptफिल्मों में फ्लॉप फिर भी करोड़ो की मालकिन हैं अथिया शेट्टी, नेटवर्थ के मामले में बड़े-बड़े स्टार्स को छोड़ा पीछे | kl rahul athiya shetty wedding suniel shetty daughter net worth is 29 crores know how much she earn in a month | Patrika News
बॉलीवुड

फिल्मों में फ्लॉप फिर भी करोड़ो की मालकिन हैं अथिया शेट्टी, नेटवर्थ के मामले में बड़े-बड़े स्टार्स को छोड़ा पीछे

आज फिल्मी जगत से लेकर क्रिकेट की दुनिया में एक ही खबर घूम रही है और वो है भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी की शादी। दोनों आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

नई दिल्लीJan 23, 2023 / 02:33 pm

Shweta Bajpai

kl rahul athiya shetty wedding

kl rahul athiya shetty wedding

क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के लिए आज बड़ा दिन है। आज ही के दिन दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाकी रस्में भी धूम धाम से की गईं। दोनों ही अपनी इंडस्ट्री के बड़ा नाम हैं। अथिया का भले ही फिल्मों में सिक्का न चला हो, लेकिन अभिनेत्री करोड़ो की मालकिन हैं। इनकी नेटवर्थ जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
अथिया का फिल्मी करियर कापी छोटा रहा है। अथिया ने 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2017 मुबारकां मूवी में काम किया था। फिर साल 2018 में नवाबजादे और साल 2019 में मोतीचूर चकनाचूर मूवी मं काम कर चुकी हैं। अथिया ने अपने करियर में महज 4 फिल्में की हैं, जिनमें से एक में उन्होंने कैमयो किया था।

अथिया शेट्टी एक मूवी में करीब 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करती है। वहीं अथिया शेट्टी एक महीने में करीब 80 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करती है।

यह भी पढ़ें

फिर बनेगी शाहरुख खान और दीपिका की जोड़ी!

https://twitter.com/hashtag/hero?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
इसके अलावा वो कई ब्रांड्स के प्रमोशन से भी कमाई करती है और अथिया एक ब्रांड से करीब 40 से 50 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। वहीं उनकी सालाना कमाई 10 करोड़ रुपये की है। अथिया शेट्टी के पूरे नेटवर्थ की बात करे तो ये करीब 29 करोड़ की नेटवर्थ है।

इसके साथ ही अथिया के पास कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है। अथिया के पास jaguar XF, जिसकी कीमत लगभग 55.67 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास Mercedes-Benz S-class जैसी काफी मंहगी गाड़ी बी मौजबद है। जिसकी कीमत लगभग 2.17 करोड़ रुपये है।
https://twitter.com/hashtag/AjayDevgn?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं, केएल राहुल सालाना 30 करोड़ रुपए कमाते हैं। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान होने के साथ ही राहुल IPL में लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान भी हैं।

आज साम 4 बजे ये जोड़ी सात-फेरे लेगी। शादी के बाद 6:30 बजे के करीब ये कपल पैपराजी के सामने आएगा। वहीं इस शादी में महज 100 लोग शामिल होने वाले हैं।
https://twitter.com/hashtag/AthiyaShetty?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और केएल राहुल ने रेड नहीं, बल्कि अपने खास दिन के लिए व्हाइट और गोल्डन कलर की वेडिंग ड्रेस को फाइनल किया है। अथिया और केएल राहुल सब्यासाची के वेडिंग आउटफिट में दुल्हन-दूल्हा बनेंगे।

बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में आए मेहमानों को प्लेट्स में नहीं, बल्कि ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल में केले के पत्तों पर खाना परोसा जाएगा।

यह भी पढ़ें

‘बॉयकॉट बॉलीवुड’ पर फिर फूटे करीना कपूर के बोल

Home / Entertainment / Bollywood / फिल्मों में फ्लॉप फिर भी करोड़ो की मालकिन हैं अथिया शेट्टी, नेटवर्थ के मामले में बड़े-बड़े स्टार्स को छोड़ा पीछे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो