1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमिर खान से लेकर रणबीर कपूर तक, ऑन स्क्रीन ये स्टार हो चुके हैं Nude

बॉलीवुड के कुछ ऐसे स्टार्स हैं जो पर्दे पर न्‍यूड हो चुके हैं। इन स्टार्स में कई दिग्‍गज स‍ितारे शामिल हैं जिनके नाम जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 2 Nov 2021, 12:36 PM IST

Know about Bollywood actors who went naked on screen

Aamir khan anf Ranbir Kapoor

नई दिल्ली: Bollywood actors who went naked on screen: बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस के टॉपलेस होने या बोल्ड सीन देने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जो पर्दे पर न्‍यूड हो चुके हैं। इन स्टार्स में कई दिग्‍गज स‍ितारे शामिल हैं जिनके नाम जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तो चलिए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में।

आमिर खान- बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्‍शनिस्‍ट आमिर खान की फ‍िल्‍म पीके काफी पसंद की गई थी। इस फ‍िल्‍म में आमिर खान का दूसरे ग्रह के इंसान नजर आए थे। इसी फ‍िल्‍म में आमिर खान ने न्‍यूड सीन देकर फैंस को हैरान कर दिया था। इस फ‍िल्‍म के पोस्‍टर्स पर भी आमिर खान का यह न्‍यूड फोटो इस्‍तेमाल किया गया था।

रणबीर कपूर- संजय लीला भंसाली की फ‍िल्‍म सांवरिया में रणबीर कपूर लीड रोल में और सोनम कपूर उनके अपोजिट नजर आई थीं। सांवरिया फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर ने न्‍यूड सीन दिया था। फ‍िल्‍म में वह विंडो के पास न्‍यूड नजर आए थे। यह फोटो कई दिनों तक छाया रहा था। इसके अलावा रणबीर संजय दत्‍त की बायोपिक संजू में भी न्‍यूड सीन देते नजर आए थे।

जॉन अब्राहम- बॉलीवुड के एक्‍शन हीरो जॉन अब्राहम ने कबीर खान की फ‍िल्‍म न्‍यूयॉर्क में न्‍यूड सीन दिया था। इस फिल्म में उन्होंने एक आतंकवादी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद दोस्‍ताना फ‍िल्‍म में भी उन्‍होंने न्‍यूड सीन दिया था। ये दोनों सीन काफी चर्चा में रहे थे।

राजकुमार राव- बहुमुखी प्रतिभा के धनी और दर्जनों फ‍िल्‍मों में शानदार अभिनय से प्रभाव जमाने वाले राजकुमार राव हंसल मेहता की फ‍िल्‍म शाहिद में नजर आए थे। इस फ‍िल्‍म में एक सीन था जिसमें वह न्‍यूड नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: बेटे सनी संग 9000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे धर्मेन्द्र, वीडियो शेयर कर बयां की खुशी

नील नितिन मुकेश- जॉनी गद्दार, न्‍यूयॉर्क, सात खून माफ जैसी फ‍िल्‍मों में नजर आ चुके बेहतरीन एक्‍टर नील नितिन मुकेश भी न्‍यूड सीन देकर तहलका मचा चुके हैं। मधुर भंडारकर की फ‍िल्‍म जेल में उन्‍होंने न्‍यूड सीन दिया थ।