सभी को शादी के खिलाफ देखते हुए नफीसा और रविंदर ने कोलकाता में कोर्ट मैरिज कर ली। शादी तो दोनों ने कर ली, लेकिन नफीसा को मुसीबत इसी के साथ काफी बढ़ गईं। शादी होने के बाद भी रविंदर की मां ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। घर में ना जा पाने की वजह से नफीजा को अपने पति के दोस्त के घर में जाकर रहना पड़ा। समय के साथ-साथ चीज़ें बदलने लगी और एक दिन खुद नफीजा की सास उन्हें लेने उनके घर पहुंची। अपने बुरे बर्ताव के लिए भी उनसे माफी मांगी।