वहीं, श्रीदेवी ने बहुत छोटी उम्र से उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक उनकी प्रतिभा का डंका बजता था। मात्र 4 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली फिल्म की थी। एक्ट्रेस ने तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया। साल 2017 में उनकी आखिरी फिल्म थी मॉम। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। 24 फरवरी, 2018 को 54 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।