6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब 22 साल पहले इस डेट को शादी करने वाले थे सलमान खान, जानिए फिर अचानक क्या हुआ ऐसा

सलमान खान के खास दोस्त साजिद नाडियाडवाला ने बताया था कि सलमान खान ने एक साथ फैसला लिया था कि दोनों कभी शादी नहीं करेंगे, लेकिन एक दिन अचानक सलमान खान के दिल में खयाल आया कि साजिद और वो दोनों एक ही दिन शादी करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 8 Dec 2021, 11:46 AM IST

Know why Salman Khan planned married later cancelled it

Salman Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स की लिस्ट में शामिल सलमान खान (Salman Khan), आज से 22 साल पहले शादी करने वाले थे। सलमान शादी करने का फैसला कर चुके थे, जिसके बाद शादी की तारीख भी तय हो चुकी थी, लेकिन फिर अचानक से ऐसा क्या हो गया कि शादी का प्लान कैंसल हो गया। आइये जानते हैं।

दरअसल कपिल शर्मा शो में सलमान खान के खास दोस्त साजिद नाडियाडवाला ने इस बात का खुलासा किया था। साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) ने बताया था कि सलमान खान और उन्होंने एक साथ फैसला लिया था कि दोनों कभी शादी नहीं करेंगे, लेकिन एक दिन अचानक सलमान खान के दिल में ख्याल आया कि साजिद और वो दोनों एक ही दिन शादी करेंगे। फिर क्या था, बातचीत हुई और 18 नवंबर को शादी की तारीख तय हो गई। बता दें कि सलमान के पैरेंट्स सलीम खान और सलमा की शादी भी 18 नवंबर को हुई थी।

तारीख फिक्स करने के बाद साजिद तैयारियों में जुट गए, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले सलमान ने साजिद को कॉल किया और कहा, यार मेरा मूड नहीं है। अब सलमान ने तो प्लान कैंसल कर दिया, लेकिन साजिद ने उसी दिन शादी की और सलमान भाई आज तक कुंवारे हैं।

सलमान तो साजिद की शादी भी कैंसल कराने के मूड में थे। लेकिन वो इरादे के पक्के थे। शो में ये किस्सा सुनाते हुए साजिद ने बताया था कि, सलमान मुझे शादी की बधाई देने के लिए स्टेज पर आए और कान में कहा अगर अभी भी भागना है तो बाहर गाड़ी खड़ी है। इसके बाद उन्होंने मेरी पत्नी को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा, कपूर खानदान से है खास कनेक्शन

आपको बता दें कि सलमान खान उस समय एक्ट्रेस संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) के साथ शादी करने जा रहे थे। लेकिन सलमान ने शादी नहीं की। इसके बाद संगीता (Sangeeta Bijlani Marriage) ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की और बॉलीवुड से दूरी बना ली।

सलमान खान के वर्क फ्रंट पर बात करें तो उनकी फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ, रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ नज़र आएंगे। इसके बाद अब सलमान खान जल्द ही लाल सिंह चड्ढा, पलटन, और टाइगर-3 में नज़र आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की जबरदस्त दीवानी है ये एक्ट्रेस, मुलाकात के बाद पूरे दिन नहीं धोए थे हाथ