सैफ के साथ भी ज्यादा नहीं चला रिश्ता
वहीं, विनोद खन्ना ने भी प्यार की जगह अपने करियर को चुना और खामोशी से अमृता से अपना रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद अमृता अपने से 10 साल छोटे सैफ अली खान से शादी कर ली। लेकिन दोनों की शादी कामयाब नहीं हुई, शादी के 12 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। आज जहां अमृता अपने बच्चों के साथ रह रही हैं। वहीं, सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी कर दोबारा अपना घर बसा लिया। दोनों दो बेटों तैमूर और जहांगीर के मां-बाप हैं।