1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों गौरी के लिए करियर दांव पर लगाने को तैयार थे शाहरुख खान

जिस इंडस्ट्री की वजह से किंग खान को पहचान मिली है, कभी वो उसी इंडस्ट्री से दूर होना चाहते थे। जी हां, एक समय ऐसा था जब गौरी खान के लिए शाहरुख ने अपने पूरे फिल्मी करियर को दांव पर लगा दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 27 Nov 2021, 3:26 PM IST

Know why Shah Rukh Khan was ready to give up career for Gauri

Shah Rukh Khan and Gauri Khan

नई दिल्ली: आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जिस मुकाम पर हैं, वहां पर पहुंचना हर किसी का सपना होता है। लेकिन किंग खान ने अपने कड़े संघर्ष और मेहनत के बाद इस सपने को सच कर दिखाया। लेकिन क्या आप जानते हैं पहले शाहरुख के लिए ये मुकाम और सपना कोई मायने नहीं रखता था। अगर कोई रखता था था तो वो उनकी पत्नी गौरी। जिसके के लिए उन्होंने अपना करियर तक दांव पर लगा दिया था। आइये जानते हैं शाहरुख ऐसा क्यों करने के लिए तैयार थे।

शाहरुख गौरी को लेकर बहुत ही पजेसिव

दरअसल जिस इंडस्ट्री की वजह से किंग खान को पहचान मिली है, कभी वो उसी इंडस्ट्री से दूर होना चाहते थे। जी हां, एक समय में गौरी खान (Gauri Khan) के लिए शाहरुख ने अपने पूरे फिल्मी करियर को दांव पर लगा दिया था। इस बात का खुलासा अनुपमा चोपड़ा (Anupama Chopra) की बुक ‘किंग ऑफ बॉलीवुडः शाहरुख खान और सिडक्टिव वर्ल्ड ऑफ इंडियन सिनेमा’ में किया गया है।

इस बुक में अनुपमा ने शाहरुख और गौरी की लवस्टोरी का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि एक वक्त में शाहरुख गौरी को लेकर बहुत ही पजेसिव थे और उनसे शादी करना चाहते थे। शाहरुख के इतने पजेसिव होने के कारण गौरी उन्हें छोड़कर चली गई थीं। लेकिन क्योंकि वो भी शाहरुख से प्यार करती थीं, इसलिए कुछ दिनों बाद उन्होंने शाहरुख को माफ कर दिया था। वहीं, शाहरुख खान ने काफी पापड़ बेलने के बाद गौरी के घरवालों को शादी के राजी कर लिया था।

यह भी पढ़ें: गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अनिल कपूर? जर्मनी जाकर शेयर किया वीडियो

लाइफ में करियर से पहले गौरी आती हैं

जिस वक्त दोनों की शादी हुई थी, उस वक्त शाहरुख फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे। शूटिंग की वजह से फिल्ममेकर एफ. सी. मेहरा ने शाहरुख से शादी टालने के लिए कहा था। लेकिन, शाहरुख ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया उन्होंने कहा था कि मैं फिल्म छोड़ दूंगा, लेकिन किसी भी शादी की तारीख नहीं टालूंगा। वहीं, शाहरुख खान ने खुद भी एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘मेरी लाइफ में करियर से पहले उनकी पत्नी गौरी आती हैं। अगर आगे कभी मुझसे सवाल हुआ कि गौरी और करियर में किसी एक को चुनो मैं गौरी को चुनूंगा और फिल्में छोड़ दूंगा। मैं गौरी के लिए पूरी तरह पागल हूं और उससे बेहद प्यार करता हूं वही मेरे लिए सबकुछ है।

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो, बेटे आर्यन के ड्रग्स केस में जेल से बाहर आने के बाद, शाहरुख ने पठान फिल्म की स्पेन में होने वाली शूटिंग के शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें:जब राज बब्बर की ये बात सुन नंगे पांव मुंबई की सड़कों पर दौड़ गई थीं रेखा